गाजियाबाद

राज्य कर विभाग की सराहनीय पहल, ‘व्यापारी संवाद’ से बढ़ा व्यापारियों का विश्वास

आरडीसी स्थित कृष्णा सागर होटल में हुआ व्यापारी संवाद कार्यक्रम, अधिकारियों ने आमने-सामने बैठकर सुनीं व्यापारियों की समस्याएं
गाजियाबाद। राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आरडीसी स्थित कृष्णा सागर होटल में ‘व्यापारी संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और व्यापार के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को अधिकारियों के समक्ष खुलकर रखा।
राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान को लेकर व्यापारियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया। अधिकारियों ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वे विभाग को अपना सहयोगी समझें और किसी भी समस्या को लेकर संकोच न करें।
अधिकारियों ने कहा कि राज्य कर विभाग से संबंधित किसी भी समस्या, शंका अथवा परेशानी के समाधान के लिए व्यापारी बिना किसी झिझक के सीधे अधिकारियों से मिल सकते हैं। व्यापारी विभागीय कार्यालय में आकर अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखें, ताकि नियमानुसार उसका उचित समाधान निकाला जा सके।
राज्य कर विभाग की इस पहल का व्यापारियों ने स्वागत करते हुए इसे सराहनीय एवं व्यापार हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। व्यापारियों का कहना था कि जब अधिकारी और व्यापारी आमने-सामने बैठकर संवाद करते हैं तो कई समस्याओं और भ्रांतियों का समाधान आसानी से हो जाता है। इससे विभाग और व्यापारी समाज के बीच विश्वास एवं बेहतर तालमेल भी मजबूत होता है।
कार्यक्रम के बाद व्यापारियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे विभाग और व्यापारी समाज के बीच विश्वास, पारदर्शिता और आपसी सहयोग और अधिक मजबूत हो सके।
कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे शामिल व्यापारी संवाद कार्यक्रम में राज्य कर विभाग की ओर से विनय प्रकाश गौतम डिप्टी कमिश्नर सेक्टर 3,
असिस्टेंट कमिश्नर सेक्टर 3 , अरुण कुमार सिंह, डिप्टी कमिश्नर सेक्टर 1
अमित सिंह असिस्टेंट कमिश्नर सेक्टर 4 दीपेंद्र सोनकर C.T.O 4
राजीव कुमार C.T.O 1
भैया लाल पत्रवाहक
सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
व्यापारियों ने अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने पर राज्य कर विभाग एवं उपस्थित अधिकारियों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button