गाजियाबाद

नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 500 लोगों ने कराई आंखों की जांच

गाजियाबाद। गणेशपुरी क्षेत्र में रविवार को जनसेवा की भावना से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के करीब 500 लोगों ने अपनी आंखों की नि:शुल्क जांच कराई। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच कराई और चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श लिया। शिविर में महानगर के पूर्व महामंत्री पप्पू पहलवान, पार्षद श्याम शर्मा, मंडल महामंत्री गुरदास पाल, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुरेश तिवारी, भाजपा नेता हरीश गौड़, डी.एन. कॉल जी एवं टिंगलू जी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने शिविर में पहुंचकर आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इस जनहितकारी पहल की सराहना की।
शिविर के दौरान चिकित्सकीय टीम ने करीब 500 लोगों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान जिन मरीजों में आंखों से संबंधित ऐसी समस्या पाई गई, जिनके लिए आगे उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को आंखों की नियमित जांच कराने और किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। शिविर में डॉक्टर सुखेन्द्र मिश्रा, पिंकी, मोहित, प्रमोद एवं रिया जी सहित चिकित्सकीय टीम ने अपनी सेवाएं दीं। टीम ने मरीजों की जांच करने के साथ ही उन्हें नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया।
क्षेत्रवासियों ने नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाने पर आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार जताया। आयोजकों ने कहा कि जनसेवा के ऐसे प्रयासों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रवासियों एवं चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button