गणेश पूजन के साथ युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की अपील

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के उत्तर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने लोहिया नगर निवासी समाजसेवी संगीत भटनागर के आवास पर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान पदाधिकारियों ने देश के युवा वर्ग से राष्ट्र निर्माण और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। पंडित अशोक भारतीय के नेतृत्व में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी संदीप त्यागी रसम, संजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी संगीत भटनागर के निवास पर पहुंचे। यहां स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष नमन करते हुए देश में शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि युवा वर्ग देश की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। युवाओं को देश के निर्माण और प्रगति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने दिल्ली में सक्रिय युवा वर्ग से भी राष्ट्रीय उन्नति और सामाजिक विकास में सहयोग देने की अपील की। पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं को किसी भी राजनीतिक विचार या अपील को स्वीकार करने से पहले तथ्यों और नीतियों को समझकर स्वयं निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से देशहित, सामाजिक सद्भाव और विकास के कार्यों में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सद्बुद्धि मिलने की कामना करते हुए भगवान गणेश से करबद्ध प्रार्थना की। यह अपील ऐसे समय में की गई जब विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से युवा वर्ग तक पहुंच बनाने के प्रयास जारी हैं। इस मौके पर संगीत भटनागर, रीता भटनागर, मिलन भटनागर, प्राची भटनागर, दिनेश भारद्वाज, नीयो भटनागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में देशहित और समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभाने तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोडऩे पर जोर दिया गया।


