उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने छपकोली मंदिर में किया जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजेंद्र सिंह वरिष्ठ 

हापुड़। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मंगलवार को जिलाधिकारी वं पुलिस अधीक्षक ने बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित छपकोली मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा मंदिर परिसर में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क एवं प्रभावी रहे।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, थाना प्रभारी बाबूगढ़ प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button