उत्तर प्रदेश

बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर की ओर से स्वच्छता अभियान आयोजित 

मथुरा/गोवर्धन। गिरिराज जी परिक्रमा मार्ग को स्वच्छ बनाए रखने के संकल्प के साथ बाबा कढ़ेरा सिंह आवासीय विद्या मंदिर, नगला-अख्खा सौंख की ओर से रविवार को स्वच्छता अभियान के चौथे चरण के तहत खंभा संख्या 100 से 150 तक सफाई की गई। अभियान की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने स्वयं झाड़ू लगाकर की। अभियान में प्रबंधक प्रहलाद सिंह, शिक्षा निदेशक एस.वी. सिंह, प्राचार्य रामबाबू सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं स्थानीय श्रद्धालु शामिल रहे। कुल 40 स्वयंसेवकों ने 35 झाड़ुओं से मार्ग की सफाई की।

चेयरमैन सुरेश सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ श्रीधाम गोवर्धन को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान देना भी है। प्रबंधक प्रहलाद सिंह ने कहा कि गोवर्धन करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और इसे स्वच्छ रखने के लिए जनसहयोग जरूरी है। अभियान के दौरान कई परिक्रमार्थियों ने भी स्वेच्छा से सहयोग किया।

समापन पर विद्यालय परिवार ने श्रद्धालुओं से पॉलिथीन, प्लास्टिक बोतल व कूड़ा मार्ग में न डालने और कूड़ेदान का प्रयोग करने की अपील की। चेयरमैन ने बताया कि अगले रविवार से विद्यालय के छात्र परिक्रमार्थियों को कपड़े के थैले वितरित कर ‘प्लास्टिक मुक्त परिक्रमा’ का संदेश देंगे। साथ ही मार्ग पर स्वच्छता संबंधी प्रेरक स्लोगन भी लगाए जाएंगे।

अभियान में दाऊ पंडित, ऋषि पंडित, भगत, उधम सिंह, हरिराम, अमित, मनोज, वेदप्रकाश, जगदीश, महेश, भोला पंडित, सत्यपाल, विक्रम सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button