गाजियाबाद

पंचशील प्राइम रोज में फिर चला पुरानी टीम का जादू, अपार्टमेंट ओनर्स समिति के चुनाव में नौ प्रत्याशियों ने दर्ज की शानदार जीत 

गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित पंचशील प्राइम रोज सोसाइटी में रविवार को अपार्टमेंट ओनर्स समिति का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम में एक बार फिर पुरानी टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए ‘टीम पंचशील नवनिर्माणÓ के बैनर तले पूर्ण बहुमत के साथ शानदार जीत दर्ज की। परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों और सोसाइटी के निवासियों में उत्साह का माहौल रहा। चुनाव में अखिलेश कुमार कंसल, आलोक सिंघल, गुरनाम सिंह, जितेंद्र कुमार गुप्ता, लीना गुप्ता, नीरज गुप्ता, राम दत्ता श्रीवास्तव और उर्वशी गुप्ता सहित टीम पंचशील नवनिर्माण के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। विजयी प्रत्याशियों के पक्ष में सोसाइटी के निवासियों ने अपना विश्वास जताते हुए उन्हें समिति की जिम्मेदारी सौंपी। निवासियों का कहना है कि चुनाव परिणाम केवल जीत-हार का आंकड़ा नहीं, बल्कि सोसाइटी में पुरानी टीम द्वारा किए गए कार्यों और उसके प्रति निवासियों के भरोसे को भी दर्शाता है। मतदाताओं ने पढ़े-लिखे, मिलनसार, संस्कारी और बेहतर व्यवहार रखने वाले प्रत्याशियों को प्राथमिकता देते हुए उनके पक्ष में मतदान किया। पुरानी टीम की जीत के बाद सोसाइटी के निवासियों को उम्मीद है कि नई समिति क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ सुरक्षा, साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाएगी। निवासियों ने विजयी प्रत्याशियों से सभी लोगों को साथ लेकर पारदर्शिता और आपसी समन्वय के साथ काम करने की अपेक्षा जताई। टीम पंचशील नवनिर्माण की जीत पर सोसाइटी के लोगों ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विजयी टीम की ओर से भी निवासियों के विश्वास के प्रति आभार जताते हुए कहा गया कि समिति सभी निवासियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सोसाइटी के विकास और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगी। चुनाव परिणाम के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि पुरानी टीम अपने अनुभव के आधार पर सोसाइटी को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगी। सोसाइटी में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए चुनाव के बाद अब निवासियों की निगाहें नई समिति के आगामी कार्यों पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button