गाजियाबाद

किराना मंडी के जाम पर पार्षद नीरज गोयल का एक्शन, कोतवाल ने चौकी प्रभारी को सौंपी कार्रवाई की जिम्मेदारी

गाजियाबाद। शहर की प्रमुख किराना मंडी में रोजाना लगने वाले जाम से व्यापारियों और आम लोगों को राहत दिलाने के लिए रविवार को वार्ड-88 के पार्षद नीरज गोयल ‘सीताराम बाजार वालेÓ ने पहल की है। उन्होंने कोतवाली घंटाघर के थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौंपकर जाम की समस्या का स्थायी समाधान कराने और जरूरत के अनुसार यातायात पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए शहर कोतवाल ने प्रार्थना पत्र संबंधित चौकी प्रभारी को भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए इस पहल को बाजार की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्षद नीरज गोयल ने बताया कि अंबेडकर रोड से किराना मंडी में प्रवेश करते समय सड़क के दोनों ओर कई दुकानों के सामने मोटरसाइकिलों की मरम्मत का काम होता है। इसके साथ ही दोपहिया वाहन बेतरतीब ढंग से सड़क पर खड़े रहते हैं, जिससे मार्ग संकरा हो जाता है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। चावला प्रॉपर्टी डीलर वाले चौक पर पीपल के पेड़ के नीचे भी बड़ी संख्या में चारपहिया वाहन भाड़े की प्रतीक्षा में खड़े रहते हैं। इसी स्थान पर वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग होने से जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। पार्षद ने कहा कि किराना मंडी में दिन में कई बार जाम लगने से दुकानदारों, व्यापारियों, वाहन चालकों और खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार यातायात बाधित होने के कारण आपसी विवाद की स्थिति भी बन जाती है। त्योहारी सीजन में बाजार में ग्राहकों और वाहनों की संख्या बढऩे की संभावना है। ऐसे में समय रहते यातायात व्यवस्था सुधारना जरूरी है, ताकि लोगों को बाजार तक पहुंचने और खरीदारी करने में असुविधा न हो। नीरज गोयल ने पुलिस प्रशासन से किराना मंडी के प्रवेश मार्ग और चावला प्रॉपर्टी डीलर वाले चौक का निरीक्षण कराने, सड़क पर अनियंत्रित रूप से खड़े वाहनों तथा यातायात बाधित करने वाली गतिविधियों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने जाम से राहत दिलाने के लिए आवश्यकतानुसार ट्रैफिक सिपाही की तैनाती पर भी जोर दिया। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद शहर कोतवाल ने तत्काल संबंधित चौकी प्रभारी को उसे प्रेषित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पार्षद ने विश्वास जताया कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों और आम नागरिकों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कदम उठाएगा, जिससे किराना मंडी में यातायात सुचारु हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button