रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच सजा ‘फ्रेशरिस्टा-2026’, रक्षित और तान्या बने मिस्टर-मिस फ्रेशर

गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ रोड़ स्थित राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आर.के.जी.आई.टी.), सीसीएसयू परिसर, गाजियाबाद में बीबीए और बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए रंगारंग समारोह ‘फ्रेशरिस्टा-2026’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और फैशन शो के माध्यम से नए विद्यार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष दिनेश गोयल, उपाध्यक्ष अक्षत गोयल, सलाहकार लक्ष्मण प्रसाद, कार्यकारी निदेशक डॉ. डी.के. चौहान, निदेशक डॉ. बी.सी. शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता एच.जी. गर्ग, बीबीए-बीसीए प्राचार्य डॉ. शिवानी त्यागी, अधिष्ठाता रामेंद्र सिंह और पुनीत चंद श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। समारोह में फैशन शो और प्रतिभा प्रदर्शन प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहे। बीबीए और बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई। निर्णायक मंडल ने बीसीए के रक्षित को ‘मिस्टर फ्रेशर’ और बीबीए की तान्या को ‘मिस फ्रेशर’ चुना। विजेताओं को ताज पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष दिनेश गोयल ने विद्यार्थियों को मेहनत और ईमानदारी के साथ जीवन में आगे बढऩे का संदेश दिया। उपाध्यक्ष अक्षत गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के बीच आत्मीयता, आपसी सहयोग और जुड़ाव की भावना को मजबूत करते हैं। निदेशक डॉ. बी.सी. शर्मा और कार्यकारी निदेशक डॉ. डी.के. चौहान ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन छात्र गतिविधि परिषद की अनु धमीजा, निधि गुप्ता, रश्मि गौतम और मानसी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. प्रतीक, निमित गुप्ता, गुरप्रीत कौर, ईशा जैन, वाणी त्यागी, श्रुति शर्मा, रचित भारद्वाज, रितिक सिंह, इकरा खान और संदीप का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और महाविद्यालय जीवन की यादगार शुरुआत करने का अवसर प्रदान किया।


