चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को दी स्वीकृति-इंद्रजीत सिंह टीटू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार का जताया आभार

गाजियाबाद। जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम बदलकर ‘चौधरी अजित सिंह जनता पीजी कॉलेज’ किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर राष्ट्रीय लोकदल ने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार जताया है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मेरठ मंडल अर्बन कमेटी, उत्तर प्रदेश के प्रभारी इंद्रजीत सिंह टीटू ने इसे किसानों के मसीहा चौधरी अजित सिंह के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह निर्णय चौधरी अजित सिंह के विचारों और किसान हितों के प्रति उनके समर्पण को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की ओर से गाजियाबाद के जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम बदलने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलना हर्ष और गौरव का विषय है। चौधरी अजित सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों, ग्रामीण भारत और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। ऐसे में शिक्षण संस्थान का उनके नाम से जुडऩा उनके योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करता है। टीटू ने कहा कि चौधरी अजित सिंह का व्यक्तित्व, उनके विचार और किसानों के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढिय़ों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। शिक्षा के मंदिर से उनका नाम जुडऩे से विद्यार्थियों को उनके जीवन, विचारों और किसान हितों के लिए किए गए कार्यों से प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय लोकदल के करोड़ों कार्यकर्ताओं की भावनाओं का भी सम्मान है। इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि वह और उनका पूरा समाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान चौधरी अजित सिंह के प्रति श्रद्धा को और गहरा करने के साथ चौधरी चरण सिंह की विचारधारा तथा किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि चौधरी अजित सिंह के नाम से जुड़ा यह शिक्षण संस्थान उनके आदर्शों और मूल्यों को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा।


