गाजियाबाद

नोएडा में नौकरी करने वाली महिला इंजीनियर का पीजी में मिला शव

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीतिखंड-एक स्थित एक पीजी में शनिवार सुबह महिला इंजीनियर शिवांगी का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीजी केयरटेकर की मौजूदगी में कमरे का गेट तोड़कर शव बाहर निकाला। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद बिसरा सुरक्षित करा लिया है। वहीं, मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मूलरूप से शामली निवासी शिवांगी नीतिखंड-एक स्थित पीजी में पिछले दो महीने से किराये पर रह रही थीं। बीसीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी में नौकरी शुरू की थी। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम ड्यूटी से लौटने के बाद उन्होंने रात करीब 11 बजे खाना खाया था। शनिवार सुबह उनके पिता ने मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर पिता ने पीजी संचालक से संपर्क किया। पिता से सूचना मिलने के बाद पीजी संचालक और वहां रहने वाली अन्य युवतियों ने कमरे की खिड़की से अंदर झांककर देखा। कमरे में शिवांगी का शव चुन्नी के सहारे पंखे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने केयरटेकर की मौजूदगी में कमरे का गेट तोड़ा और जांच-पड़ताल की। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शनिवार सुबह महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बिसरा सुरक्षित कराया गया है। मृतका का मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। स्वजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button