उत्तर प्रदेश

रेलवे सुरक्षा अभियान में वाराणसी जीआरपी को मिली बड़ी सफलता,चोरी के मामले का वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

न्यायालय से जारी वारंट पर जीआरपी की कार्रवाई,लंबे समय से फरार आरोपी दबोचा गया

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- रेलवे स्टेशनों,प्लेटफार्मों एवं सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम,अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी,अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी वाराणसी को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। न्यायालय से जारी वारंट पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने चोरी के मामले में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया |

पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक श्री एन.कोलान्ची, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशांत वर्मा तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैंट वाराणसी रजोल नागर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक श्रीकान्त यादव (प्रभारी चौकी जीआरपी काशी) एवं कांस्टेबल श्रीकान्त यादव ने कार्यवाही करते हुए अमानु उर्फ अमन उर्फ अमानुर्रहमान पुत्र अनीसुर्रहमान निवासी ए-31/38 सीए,नवापुरा हनुमान फाटक थाना आदमपुर वाराणसी (उम्र लगभग 26 वर्ष) को उसके आवास से गिरफ्तार किया | गिरफ्तार अभियुक्त न्यायालय एसीजेएम (एनआर) वाराणसी द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट/धारा 82 दंड प्रक्रिया संहिता, मुकदमा संख्या 307/22,धारा 379/411 भारतीय दंड संहिता थाना जीआरपी कैंट वाराणसी का वारंटी था | पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश से अवगत कराते हुए 3 अगस्त 2026 सोमवार को उसे विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया तथा थाना जीआरपी कैंट लाकर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया |

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर,उपनिरीक्षक श्रीकान्त यादव (प्रभारी चौकी जीआरपी काशी) एवं कांस्टेबल श्रीकान्त यादव शामिल रहे |

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button