450 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, गोवर्धन पुलिस ने की कार्रवाई
मथुरा/गोवर्धन। नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोवर्धन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 450 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को पुलिस टीम को गश्त के दौरान जमुनावता तहसील चौराहे से महमूदपुर जाने वाले बंबा की पटरी पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान राजा पुत्र कप्तान सिंह भातू, निवासी भातू मोहल्ला अड़ींग, थाना गोवर्धन, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 514/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं। अडींग चौकी प्रभारी प्रदीप भदौरिया ने बताया कि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में अडींग चौकी प्रभारी कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ,रामसुंदर शामिल रहे।