धार्मिक

90 वर्षीय सास को लेकर पैदल हरिद्वार से दिल्ली रवाना हुई काजल

मोदीनगर। आस्था और सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए काजल चौधरी अपनी 90 वर्षीय सास चंद्रो देवी को लेकर हरिद्वार से दिल्ली शाहदरा के लिए पैदल यात्रा पर निकली हैं। 21 जुलाई को हरिद्वार से शुरू हुई यह यात्रा शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मोदीनगर पहुंची। बुजुर्ग सास को साथ लेकर की जा रही इस यात्रा को देखकर रास्ते में लोगों ने काजल चौधरी की सराहना की।

काजल चौधरी ने बताया कि उनकी सास चंद्रो देवी की उम्र 90 वर्ष है। धार्मिक आस्था के चलते वह उन्हें अपने साथ लेकर यात्रा कर रही हैं। हरिद्वार से दिल्ली शाहदरा तक की यात्रा के दौरान दोनों कई स्थानों पर विश्राम करते हुए आगे बढ़ रही हैं। रास्ते में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सहयोग भी दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले वह अपनी सास को वृंदावन की 84 कोस परिक्रमा भी करा चुकी हैं। इसके बाद अब हरिद्वार से दिल्ली तक की यात्रा का संकल्प लिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button