गाजियाबाद

स्टेडियम परिसर का निरीक्षण कर सीडीओ ने दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने गुरुवार को स्टेडियम परिसर का निरीक्षण कर बैडमिंटन हॉल, जिम हॉल और तरणताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने स्टेडियम में चल रहे निर्माण, जीर्णोद्धार और अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि खिलाडिय़ों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन को निर्देशित किया कि स्टेडियम में प्रतिदिन होने वाले कार्यों और निर्माण गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाए। कार्यों की प्रगति से उन्हें समय-समय पर अवगत कराने के लिए भी कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान क्रीड़ा अधिकारी श्री राम मिलन अपने समस्त स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को स्टेडियम में संचालित खेल गतिविधियों, जीर्णोद्धार कार्यों और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि स्टेडियम की सभी सुविधाओं को खिलाडिय़ों के उपयोग के लिए बेहतर, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button