गाजियाबाद

नमाज के लिए घर से निकला 15 वर्षीय आयान लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के कुड़ी वाले स्कूल के पास इंद्रगढ़ी निवासी 15 वर्षीय आयान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह 24 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे नमाज पढऩे के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं मिलने पर उसके पिता रहीमुद्दीन ने मसूरी थाने में शिकायत दर्ज कराकर पुलिस से बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई है।
रहीमुद्दीन पुत्र अमीर अहमद ने पुलिस को बताया कि आयान घर से निकलते समय सफेद रंग की हाफ टी-शर्ट और लोअर पहने हुए था। नमाज के लिए जाने की बात कहकर निकले बेटे के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्र और पूरे मोहल्ले में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पिता के अनुसार, आयान पहले भी एक बार बिना बताए घर से चला गया था। हालांकि, उस समय वह दो-तीन दिन बाद खुद ही वापस लौट आया था। इस बार काफी समय बीत जाने के बाद भी उसकी कोई खबर नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button