गाजियाबाद

वॉलीबॉल के मैदान पर दिखा खेल का जोश, 50 टीमों ने लिया हिस्सा

गाजियाबाद। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, अंबेडकर रोड पर शुक्रवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। समाधान शक्ति सामाजिक संस्था और जिला वॉलीबॉल संघ गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में करीब 50 टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। देर रात तक चले मुकाबलों के दौरान खिलाडिय़ों में जबरदस्त उत्साह और खेल भावना देखने को मिली। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने किया। दोनों अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आगे बढऩे का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई करीब 50 टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाडिय़ों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ मुकाबलों में भाग लिया। मैदान पर खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन से दर्शकों में भी उत्साह बना रहा। प्रतियोगिता का संचालन विनोद पांडेय ने किया। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल ‘मेंदी वाले’ ने सभी टीमों और अतिथियों का स्वागत किया।
आयोजकों ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोडऩा समय की जरूरत है। खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनमें अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित की जा सकती है। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और खेल अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वालों में आईटीबीपी के प्रशिक्षक सुखविंदर सोलंकी, इंडियन रेलवे के अनुवीर सिंह, मोहन, मेकिंग, अलाउद्दीन, सीडीए के महक सिंह, उत्तर प्रदेश पुलिस के रविंद्र सिंह, योगराज सिंह, प्रशिक्षक सारविंदर सिंह, उत्तर प्रदेश पुलिस के विजय कुमार, निर्णायक लोकेश कुमार, प्रशिक्षक राजकुमार यादव, जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष संदीप नागर तथा फायर सर्विस एवं उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़े मनोज कुमार सहित खेल जगत की अन्य प्रतिभाएं शामिल रहीं। पूर्व महानगर महामंत्री एवं संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू पहलवान ने कहा कि खेल और सामाजिक गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ समाज में एकता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें नशे और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखने का प्रयास किया जा सकता है। खेल प्रतिभाओं और अनुभवी खिलाडिय़ों का सम्मान नई पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करने का माध्यम भी है। प्रतियोगिता के दौरान सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। आयोजन स्थल पर मौजूद खिलाडिय़ों, आयोजकों और अन्य लोगों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए खेलों के साथ स्वच्छ वातावरण भी जरूरी है। कार्यक्रम में जिला वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारी, समाधान शक्ति सामाजिक संस्था के सदस्य, खेल प्रेमी, खिलाड़ी और शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पार्षद राहुल शर्मा, पार्षद श्याम शर्मा, पार्षद हिमांशु शर्मा, पार्षद नीरज गोयल, डीएन कौल, सुमन सती, निशा चौहान, अनिता राणा, आशा पावर, भूषण लाल टिंगलू, जगदीश सती, योगराज शर्मा, महावीर सिंह रावत, अनिल फोतेदार, शिव कुमार शर्मा, प्रतीक माथुर, दिनेश माथुर, देवेंद्र चौहान, आरके गुप्ता, धर्मेंद्र, दीपक शर्मा, वरुण रावत, अरविंद राणा और संजीव कुमार वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button