गाजियाबाद

नशीले पाउडर की तस्कर महिला गिरफ्तार, 126 ग्राम माल बरामद

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने नशीले पाउडर की तस्करी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 126 ग्राम अवैध नशीला पाउडर बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में महिला ने दिल्ली से नशीला पाउडर लाकर छोटी-छोटी पुडिय़ा तैयार कर आसपास के नशा करने वालों को बेचने की बात स्वीकार की है।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि बुधवार को क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बीआर इंटरनेशनल स्कूल के पास चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान संदिग्ध हालत में घूम रही महिला को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 126 ग्राम अवैध नशीला पाउडर बरामद हुआ। आरोपी की पहचान लाल क्वार्टर, क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी शबनम के रूप में हुई है। उसका मायका दिल्ली के ययारपुर क्षेत्र में बताया गया है। पुलिस पूछताछ में शबनम ने बताया कि वह दिल्ली के भलस्वा इलाके से नशीला पाउडर खरीदकर लाती थी। इसके बाद उसे छोटी-छोटी पुडिय़ा में पैक कर लाल क्वार्टर और आसपास के क्षेत्रों में नशा करने वाले लोगों को बेचती थी। पुलिस के मुताबिक, इस अवैध कारोबार से उसे अच्छी कमाई होती थी। एसीपी ने बताया कि शबनम के खिलाफ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में एनडीपीएस एक्ट के पांच, विजयनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के दो और आबकारी अधिनियम के दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। बुधवार को उसके खिलाफ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया। इस तरह आरोपी के खिलाफ कुल दस मुकदमे दर्ज हो चुके हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button