गाजियाबाद

गैस कनेक्शन कटने का झांसा, खाते से 6.26 लाख उड़ाए 

गाजियाबाद। साइबर जालसाजों ने गैस कनेक्शन कटने का झांसा देकर अभय खंड-तीन स्थित मैंगलम अपार्टमेंट निवासी संगीता से 6.26 लाख रुपये ठग लिए। पीडि़ता के मुताबिक ठगों ने गैस कनेक्शन से संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर उनके मोबाइल पर एक एपीके फाइल भेजी। फाइल खोलते ही मोबाइल और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी जालसाजों के हाथ लग गई और कुछ ही समय में खातों तथा क्रेडिट कार्ड से रकम निकाल ली गई। पीडि़ता के अनुसार जालसाजों ने फोन कर गैस कनेक्शन बंद होने की बात कही और इसे चालू रखने के लिए तत्काल प्रक्रिया पूरी करने का दबाव बनाया। इसके बाद एक फाइल भेजकर उसे खोलने के लिए कहा गया। जैसे ही संगीता ने फाइल खोली, उनके खातों से लेनदेन शुरू हो गया। अलग-अलग माध्यमों से कुल 6.26 लाख रुपये निकाले जाने का पता चलने पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीडि़ता का आरोप है कि साइबर ठगों ने इसी फाइल के जरिये उनके मोबाइल को निशाना बनाया और बैंक खातों तथा क्रेडिट कार्ड से रकम निकाल ली।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button