गाजियाबाद

साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 3.47 लाख रुपये, शिकायत के बाद 44 हजार लौटे

गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक बार फिर बैंक खाते को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने वेव सिटी निवासी एक व्यक्ति के खाते से अनाधिकृत तरीके से 3 लाख 46 हजार 828 रुपये निकाल लिए। पीडि़त ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद खाते में 44 हजार 298 रुपये की आंशिक रकम वापस आ गई, लेकिन बाकी धनराशि का अभी पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, मोहित पराशर पुत्र जय भगवान निवासी वेव सिटी के बैंक खाते से नौ नवंबर को कई लेनदेन के जरिए कुल 3,46,828 रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर पीडि़त ने तत्काल साइबर अपराध की राष्ट्रीय हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद 10 नवंबर को उनके खाते में 44,298 रुपये वापस आए। हालांकि, खाते में कई अन्य संदिग्ध लेनदेन भी दर्ज हुए हैं। पीडि़त मोहित पराशर ने वेव सिटी थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ठगी करने वाले गिरोह का पता लगाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button